भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर कोटा में रक्तदान शिविर, 28 यूनिट रक्त संग्रहित
कोटा में भारत विकास परिषद की माधव शाखा ने 64वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। 28 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ और बड़ी संख्या में सदस्यों ने भागीदारी निभाई।

तस्वीर में भारत विकास परिषद की माधव शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सदस्य रक्तदान करते हुए और अन्य उपस्थित लोग दिखाई दे रहे हैं।
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर माधव शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शाखा के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर सेवा कार्य में योगदान दिया।
शाखा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नागर ने बताया कि शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय संयोजक संस्कार हिमांशु चतुर्वेदी तथा माधव शाखा के संस्थापक अध्यक्ष किशन पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तलवंडी स्थित पुष्पा गोविंद मैरिज हॉल में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में शाखा सदस्यों की सहभागिता रही।
शाखा सचिव के.के. विजय ने बताया कि शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 28 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसे भारत विकास परिषद चिकित्सालय के ब्लड सेंटर को उपलब्ध कराया गया।
रक्तदान शिविर प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि शाखा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नागर ने अपने परिवार सहित रक्तदान कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्री हनुमान प्रसाद गर्ग, श्रीमती अंशमति जोशी, महेंद्र विजय, श्यामसुंदर शर्मा, गजेंद्र चौरसिया, सुनील मालव, जितेंद्रा मालव, सुनैना विजय, गायत्री नागर, सुनील विजय, भानु प्रकाश शर्मा सहित शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति भारत विकास परिषद की प्रतिबद्धता का परिचायक रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
