बौद्ध धम्म, शांति और करुणा के वैश्विक संदेश को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित Buddhist Creator Convention 2026 में देश-विदेश से आए लगभग 120 चयनित कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में राजस्थान के कोटा शहर से सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लुएंसर भरत नकवाल का चयन होना कोटा सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।


कन्वेंशन का मुख्य उद्देश्य और प्रशिक्षण

इस कन्वेंशन का मुख्य उद्देश्य बौद्ध धम्म और उसकी शिक्षाओं को आधुनिक डिजिटल युग के अनुरूप प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान कंटेंट क्रिएटर्स को निम्नलिखित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया:

  • बेतर वीडियो एडिटिंग तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का रचनात्मक उपयोग।
  • स्क्रिप्ट राइटिंग और प्रेज़ेंटेशन स्किल्स।
  • सभी प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग।

"साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार तथ्यात्मक, प्रमाणिक और प्रभावशाली डिजिटल कंटेंट के माध्यम से बुद्ध के शांति, करुणा और प्रज्ञा के संदेश को वैश्विक स्तर तक पहुँचाया जा सकता है।" इसका उद्देश्य ऐसे क्रिएटर्स को एक साझा मंच देना था, जो सोशल मीडिया, वीडियो प्लेटफॉर्म्स और नई तकनीकों के माध्यम से धम्म को युवा पीढ़ी से जोड़ रहे हैं।


पूर्व की सक्रियता और वैश्विक उपलब्धियां

कोटा के भरत नकवाल इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभा चुके हैं:

  • द्वितीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन (Second Global Buddhist Summit 2026): 23–24 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में उन्हें आमंत्रित किया गया था। यह आयोजन इंटरनेशनल बौद्धिस्ट कन्फेडरेशन (IBC) एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें बौद्ध धम्म की वैश्विक भूमिका और समकालीन चुनौतियों पर चर्चा की गई।
  • बुद्ध अवशेष (Buddha Relics) दर्शन: 3 जनवरी 2026 को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भी भरत नकवाल की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम भी IBC और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें देश-विदेश से आए गणमान्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कोटा के लिए गौरव का क्षण

लगातार तीन बड़े आयोजनों—Buddha Relics Event, Second Global Buddhist Summit 2026 और अब Buddhist Creator Convention 2026—में आमंत्रण मिलना भरत नकवाल की सक्रियता और योगदान को दर्शाता है। कोटा जैसे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मंचों पर प्रतिनिधित्व करना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह कोटा वासियों के लिए भी गर्व की बात है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story