श्री मंगलमय चमत्कारी धाम हनुमान सेवा समिति (रजि.), विज्ञान नगर, कोटा द्वारा भगवान नर्मदेश्वर स्थापना, शिव पार्वती विवाह महोत्सव, भव्य पंचकुंडीय महायज्ञ तथा 108 श्रीमद्भागवत के मूल पाठ के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ आज दिनांक 06 मई 2026 को विनायक स्थापना के साथ हुआ, जो आगामी 15 मई 2026 तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा।

समिति के महंत पं. अशोक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन के अंतर्गत 07 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 08 मई से 14 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का प्रवाह होगा, जबकि 12 मई को भव्य शिव बारात तथा 15 मई को विशाल आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

07 मई को दोपहर 2 बजे पीएनटी कॉलोनी से कलश यात्रा प्रारंभ होगी, जिसमें 3001 कलशों के साथ सैकड़ों मातृशक्ति सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगी। यात्रा में बैंड-बाजा एवं ढोल-ताशा दल, ध्वज एवं धार्मिक झांकियां, संत-महात्माओं की उपस्थिति तथा पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालु शामिल रहेंगे। यह भव्य शोभायात्रा कॉमर्स कॉलेज, हरमीत मेडिकल के आगे, दिनेश गैस के सामने, ब्रजवासी मिष्ठान भंडार, जनता डेयरी होते हुए श्री मंगलमय चमत्कारी धाम तक पहुंचेगी।

08 मई से 09 मई तक दोपहर 2 बजे से सांय 6.30 बजे तक, 10 मई को सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा 11 मई से 14 मई तक पुनः दोपहर 2 बजे से सांय 6.30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय (कॉमर्स कॉलेज) मैदान, कोटा में देश के सुप्रसिद्ध कथा वाचक भगवत भास्कर श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

12 मई को सायं 6 बजे भव्य शिव बारात इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी, जिसमें भगवान भोलेनाथ नंदी पर सवार, भगवान विष्णु गरुड़ पर माता लक्ष्मी सहित, ऋद्धि-सिद्धि के साथ गणेश जी एवं हनुमान जी बग्गियों में, सप्त ऋषि मंडल, अत्रि ऋषि एवं माता अनुसूया की झांकियां, अघोरी दल (6 सदस्य), ढोल-ताशा एवं डमरू दल (20 सदस्य), 2 बैंड बाजा टीम, साफा-पगड़ी में सजे सदस्य, 5 घोड़े (संत स्वरूप) तथा विभिन्न देवी-देवताओं एवं संतों की आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी।

13 मई 2026, बुधवार को सायं 6.30 बजे गोधूलि बेला में शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा।

15 मई 2026 को मंदिर परिसर में विशाल आम भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए “प्रभु इच्छा तक” भोजन व्यवस्था रहेगी।

समिति द्वारा आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, यातायात एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

जारीकर्ता

श्री मंगलमय चमत्कारी धाम हनुमान सेवा समिति (रजि.)

विज्ञान नगर, कोटा

संपर्क: 8619816578

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story