विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को बारां में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामाजिक सहभागिता और मानव सेवा को केंद्र में रखते हुए रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। यह आयोजन शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां, ब्लड बैंक राजमल मीणा जिला चिकित्सालय बारां एवं रक्त कोष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

शिक्षा सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान को “महादान” मानते हुए यह प्रयास जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं तथा समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, कर्मचारियों और स्वयंसेवी संगठनों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की गई है।

कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय के लिए नर्सिंग ऑफिसर जितेंद्र कुमार मीणा को शिविर संयोजक तथा रूपचंद प्रजापति को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके साथ शिक्षाविद् अनिल मरमिट और नन्द लाल केसरी को भी विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ने का कार्य करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान पूर्णतः सुरक्षित प्रक्रिया है और एक यूनिट रक्त कई जीवन बचाने में सक्षम होता है। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित यह शिविर न केवल चिकित्सा जरूरतों की पूर्ति में सहायक होगा, बल्कि समाज में मानवता और सेवा भाव को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story