अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता year के अंतर्गत फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर 12 मई को शहीद राजमल जिला चिकित्सालय बारां में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696, आर कोटा-बारां, जिला नर्सेज एसोसिएशन बारां तथा रक्त कोष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह शिविर मानव सेवा और सामाजिक समर्पण का बड़ा संदेश देगा। इसकी जानकारी शिक्षा सहकारी अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने प्रेस बयान जारी कर दी।

प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, विशेष रूप से थैलेसीमिया रोगियों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटेंगल ने नर्सिंग सेवा के माध्यम से मानवता की जो मिसाल स्थापित की, उसी प्रेरणा के साथ इस दिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है। रक्तदान शिविर के जरिए समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा अधिकाधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। लोकेश मीना को शिविर का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. अनिल मरमिट एवं नंदलाल केसरी को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिविर को सफल बनाने में जुटे हैं। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता विभिन्न स्तरों पर संपर्क कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

प्रकाश जायसवाल ने कहा कि शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी में सुरक्षित एवं अधिकृत रक्तदान सुनिश्चित किया जाएगा। रक्तदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, ताकि वे सुरक्षित और सहज वातावरण में रक्तदान कर सकें।

संस्था के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल ने संयुक्त रूप से आमजन, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है।

कार्यक्रम संयोजक लोकेश मीना एवं कॉर्डिनेटर डॉ. अनिल मरमिट तथा नंदलाल केसरी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का प्रयास किया जाएगा, बल्कि समाज में सेवा, सूचना सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत किया जाएगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story