अंतरराष्ट्रीय सहकारिता year और परिवार दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर0 कोटा-बारां, रक्तकोष फाउंडेशन, अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्हार) महासंघ तथा शहीद रामचंद्र विद्यार्थी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 मई शुक्रवार को ब्लड बैंक बारां में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन फाउंडेशन के जिला संयोजक दुर्गा प्रसाद प्रजापति एवं निर्मला प्रजापति की शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भी किया जा रहा है। यह शिविर सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के संदेश के साथ आयोजित होने वाला नौवां रक्तदान शिविर होगा।

शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रक्त की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, ऐसे में समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए योगेश प्रजापति को शिविर संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. अनिल मर्मिट को शिविर कोऑर्डिनेटर तथा शिक्षक नेता नंदलाल केसरी को शिविर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन समिति ने जिलेभर के सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, युवाओं और आमजन से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

संस्था उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने कहा कि यह शिविर सामाजिक समरसता, सहयोग और मानव सेवा की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर समाज को एकजुट होकर सेवा कार्यों में भागीदारी निभाने का संदेश देगा। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि बड़ी संख्या में रक्तदाता शिविर में पहुंचकर रक्तदान करेंगे, जिससे ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बढ़ेगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से 15 मई को ब्लड बैंक बारां पहुंचकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है। रक्तदान शिविर को सामाजिक जागरूकता, मानव सेवा और सहकारिता की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story