बागेश्वर धाम के समर्थन में कोटा में प्रदर्शन, अखिलेश यादव समेत तीन नेताओं के खिलाफ नारेबाजी
कोटा में बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में शिष्य मंडल ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव, पप्पू यादव और दामोदर यादव के बयानों पर विरोध जताते हुए अनुयायियों ने नारेबाजी की और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कोटा जिला कलेक्ट्रेट में नेताओं के बयानों का विरोध करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के अनुयायी।
कोटा में बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के अनुयायियों ने गुरुवार, 5 नवम्बर को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिलेश यादव, पप्पू यादव और दामोदर यादव के बयानों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद शिष्य मंडल की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के अनुयायी अनुज शर्मा ने आरोप लगाया कि परम पूज्य गुरुदेव भगवान बागेश्वर धाम सरकार ने कथा के दौरान भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में जो भाव व्यक्त किए थे, उन्हें अखिलेश यादव, पप्पू यादव एवं दामोदर यादव ने गलत अर्थों में प्रस्तुत किया।
इसी के विरोध में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु और सनातनी भाई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने तीनों नेताओं के बयानों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
अनुज शर्मा ने कहा कि यदि तीनों नेताओं की ओर से अनर्गल बयानबाजी नहीं रोकी गई तो बागेश्वर धाम शिष्य मंडल की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में विरोध जताते हुए शिष्य मंडल की मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान अनुज शर्मा, उमेश गौतम, मोहित नामा, जोधराज जी, शिव जी, श्याम जी, सतीश जी, प्रमोद, सुनील सहित अन्य अनुयायी मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
