राजस्थान सेवानिवृत्ति पुलिस परिवार कल्याण समिति द्वारा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर आज प्रातः बोरखेड़ा स्थित बक्शी स्कूल के सामने समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह शेखावत द्वारा अशोक जी मीणा का पगड़ी, माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का उत्साह

समिति के उपाध्यक्ष, थाना अधिकारी राम बल्लभ जी मीणा व संगठन महामंत्री मदन लाल जी मीणा सर ने बताया कि पुलिस कल्याण समिति के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। "उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अशोक जी मीणा द्वारा प्रदेश स्तर पर पद प्राप्त करने से हाड़ौती संगठन में ऊर्जा प्राप्त होगी एवं भारतीय जनता पार्टी को भी ताकत एवं शक्ति मिली है।" इस दौरान ओम प्रकाश जी जांगिड़, राजेंद्र सिंह जी राणावत, सत्यनारायण जी मीणा व लक्ष्मण गुर्जर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

बोरखेड़ा हाईवे पर भूतपूर्व सैनिक सोहनलाल जी मीणा, फौजी राजेंद्र मीणा, फौजी मनोहर लाल मीना व राज नगर के मनोज मीना आदि द्वारा माला पहनाकर, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। वहीं, बोरखेड़ा बाजार में दीपक कुशवाहा द्वारा आतिशबाजी करके ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारा लगाते हुए पगड़ी व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

औद्योगिक क्षेत्र और विभिन्न मंडलों में स्वागत की गूंज

औद्योगिक क्षेत्र में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया, जिसमें मनोज तलाइज (भाजपा मंडल अध्यक्ष), दमन सिंह जादौन (मंडल महामंत्री), दीपक नायक (पार्षद), गिर्राज महावर (पार्षद), फतेह बहादुर सिंह (पार्षद), सुशील त्रिपाठी (पार्षद) एवं दीपक बंसीवाल (पार्षद) द्वारा माला पहनाकर व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, बोरखेड़ा मंडल के महामंत्री प्रश्न कुमार महेश्वरी द्वारा मोर छड़ी रेस्टोरेंट में भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा, माला व पगड़ी पहनाकर और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इंदिरा कॉलोनी विज्ञान नगर में पार्षद योगेंद्र सिंह राजावत, पार्षद प्रत्याशी प्रमोद सिंह हाडा, भूपेंद्र सिंह भदोरिया, कैलाश किरण (जिला उपाध्यक्ष), चौथमल मीणा व लालचंद नायक द्वारा भी स्वागत किया गया।

नेतृत्व का आभार और कृतज्ञता

प्रदेश महामंत्री बनने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष आदरणीय ओम कृष्ण जी बिरला, उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष आदरणीय हरि कृष्ण जी बिरला एवं नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश कृष्ण जी बिरला का धन्यवाद किया और कहा कि "आपका आशीर्वाद सानिध्य हमेशा मिलता रहे।" शेष नेतृत्व द्वारा लगातार चार बार प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं दूसरी बार प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बनने पर प्रदेश के अध्यक्ष मदन जी राठौड़, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक गोपीचंद जी मीणा एवं मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया। ---

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story