कोटा के आर्यन सिंह के स्टार्टअप को नीति आयोग और DRDO से मिली राष्ट्रीय पहचान
युवा इनोवेटर आर्यन सिंह ने दिल्ली में नवाचार सेटअप प्रस्तुत किया और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ इसरो सहयोग एवं भविष्य के रोडमैप पर चर्चा की।

नई दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन कार्यक्रम में उपस्थित (बाएं से दाएं) आर्यन सिंह, मोइनुद्दीन हसन रजा, मेंटर कोच ओमप्रकाश सोनी और सहयोगी।
कोटा, 29 जनवरी। कोटा के युवा इनोवेटर, टेक्नोलॉजी विजनरी और स्टार्टअप लीडर आर्यन सिंह ने नीति आयोग एवं रक्षा अनुसंधान से जुड़े राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में अपना इनोवेशन सेटअप प्रस्तुत किया।
नवाचार और विजन
युवा अन्वेषक आर्यन ने शहर में सीमित संसाधनों से शुरुआत करते हुये निरंतर परिश्रम, अनुसंधान और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय पहचान बनाई है।
- उनकी सोच स्टार्टअप के साथ राष्ट्र निर्माण, तकनीकी आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के विजन से जुड़ी है।
- इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में उनके सहयोगी मोइनुद्दीन हसन रजा और मेंटर कोच ओमप्रकाश सोनी भी उपस्थित रहे।
- इस दौरान उनकी टीम को प्रधानमंत्री संग्रहालय में जाने का अवसर मिला, जहाँ उन्होंने भारत की ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और नेतृत्व यात्रा को नजदीक से अनुभव किया।
केंद्रीय मंत्री से संवाद और भविष्य की राह
अगले दिन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आर्यन से बातचीत की। डॉ. सिंह ने उसकी दूरदृष्टि, सोच और इनोवेशन क्षमता को सराहा तथा उन्हें एक युवा राष्ट्रीय संपदा बताकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
- आर्यन ने अपने नवाचार कार्यों, रिसर्च विजन और तकनीकी रोडमैप को साझा किया।
- बैठक में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के साथ एमओयू करने पर भी चर्चा हुई।
- यह भारत के स्पेस, डीप-टेक और रिसर्च इकोसिस्टम से उसके जुड़ाव को दर्शाता है।
- यह संवाद भविष्य के बड़े वैज्ञानिक सहयोगों की दिशा में एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।
गणतंत्र दिवस और स्टार्टअप यात्रा
आर्यन ने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा, जमीनी स्तर से राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने और अपने स्टार्टअप विजन को साझा किया। 26 जनवरी को आर्यन ने अपनी टीम के साथ गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
