भारतीय जनता पार्टी कोटा संभाग के मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया ने सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा सार्वजनिक मंचों पर की जा रही अभद्र और अमर्यादित बयानबाजी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए गंदी जुबान बोलकर सुसभ्य राजस्थान की संस्कृति, मर्यादा और जनप्रतिनिधि दायित्व का अपमान करना तुरंत बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की निर्लज्ज और जलील भाषा का भारतीय संविधान व्यवस्था में कोई स्थान नहीं है।

अरविंद सिसोदिया ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर गंदी, भद्दी और अशोभनीय भाषा, व्यक्तिगत कटाक्ष तथा अपशब्दों का प्रयोग किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की बयानबाजी बेनीवाल की धूर्त मानसिकता, राजनीतिक हताशा और मानसिक पतन को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गई राज्य सरकार और मंत्रिमंडल के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग केवल सरकार का नहीं, बल्कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का भी अपमान है। राजस्थान अपनी सभ्यता, संस्कार और शालीन राजनीतिक परंपराओं के लिए जाना जाता है, ऐसे में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा पूरे प्रदेश की छवि को धूमिल करती है।

अरविंद सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश की जनता अब ऐसी नकारात्मक और स्तरहीन राजनीति को समझ चुकी है तथा आने वाले समय में इसका उचित जवाब देगी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने नेताओं की भाषा और आचरण पर नियंत्रण रखना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध विधानसभा, लोकसभा और निर्वाचन आयोग स्तर पर प्रभावी आचार संहिता लागू होनी चाहिए तथा उसके तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा बनी रहे और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा सुरक्षित रह सके।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story