कोटा, मार्च 2026: अप्रावा एनर्जी ने सीआईआई फाउंडेशन और सीआईआई सेंटर फॉर वीमेन लीडरशिप के साथ मिलकर ‘एम्पावरिंग चैंपियंस ऑफ चेंज’ प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस विशेष पहल के तहत राजस्थान की 15 अग्रणी महिलाओं को चुना गया है, जिन्हें गहन लीडरशिप ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इन महिलाओं को जिला स्तर की सामाजिक-आर्थिक पहलों का नेतृत्व सौंपा जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य में हाशिए पर जी रहे समुदायों के 15 हज़ार से ज्यादा लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालना है।

इन जिलों की महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

बांरा, झालावाड़, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर व फलोदी से चुनी गई ये महिलाएं अपने क्षेत्रों में घरेलू हिंसा, आजीविका, ड्रॉपआउट बच्चों का स्कूलीकरण और प्रौढ़ शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर पहले से ही सक्रिय हैं।

नेतृत्व और समावेशी विकास पर जोर

अप्रावा की चीफ एचआर दीपा सेबेस्टियन ने इस पहल के विजन को साझा करते हुए बताया कि, "ये जमीनी चैंपियन समावेशी विकास की शक्ति हैं। इनके साथ काम कर स्थानीय समाधान विकसित करना हमारी प्रतिबद्धता है।" इन महिलाओं को सशक्त बनाकर अप्रावा एनर्जी और सीआईआई का लक्ष्य जमीनी स्तर पर बड़े सामाजिक बदलाव की नींव रखना है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story