प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश देते हुए गुरुवार को आंवली वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर0 कोटा-बारां और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा एवं नयागांव के स्काउट-गाइड ने भाग लिया।

स्काउट-गाइड जिला प्रधान एवं शिक्षा सहकारी 696 आर0 के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल की अगुवाई में विद्यार्थियों ने आंवली वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 76 पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित सार-संभाल करने और उन्हें संरक्षित कर वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला प्रधान एवं शिक्षा सहकारी अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होने से आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सकता है।

यूनिट लीडर योगिता महावर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने पौधों की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे जीवन के आधार हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सेवा, अनुशासन और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का विकास होता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आम, आंवला, सहजन, जामुन एवं कटहल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। बच्चों ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ पौधारोपण में भाग लिया। पौधे लगाने के बाद उनके संरक्षण और नियमित देखभाल को लेकर भी विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक पौधारोपण और लगाए गए पौधों की सार-संभाल का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने के साथ समाज में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story