यूपीएसई 2025 टॉपर अनुज अग्निहोत्री का कोटा और एलन संस्थान से रहा खास जुड़ाव
रावतभाटा निवासी अनुज ने एलन कोटा से नीट और एम्स की तैयारी के बाद एम्स जोधपुर से एमबीबीएस किया और अब यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

यूपीएससी 2025 के ऑल इंडिया टॉपर अनुज अग्निहोत्री का परिवार कोटा के निकट रावतभाटा से है। कक्षा 10 तक रावतभाटा में पढ़ाई करने के बाद अनुज कोटा आए। अनुज ने वर्ष 2015-16 व 2016-17 में दो सत्रों तक कोटा में रहकर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा से मेडिकल प्रवेश परीक्षा एम्स व नीट-यूजी की तैयारी के बाद अनुज ने वर्ष 2017 एम्स में ऑल इंडिया रैंक-215 और नीट-यूजी में ऑल इंडिया रैंक-306 प्राप्त की।
एम्स जोधपुर से एमबीबीएस और यूपीएससी का सफर
कोटा से मिली सफलता के बाद उन्होंने एम्स जोधपुर में प्रवेश लिया और वहां से अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी की। इसके बाद अनुज ने यूपीएससी की परीक्षा दी और सफलता के शिखर तक पहुंचे। अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री ने एलन से बातचीत में बताया कि कोटा में दो साल का सफर अनुज के लिए बहुत प्रेरणादायी रहा और उसने वहां बहुत कुछ सीखा।
कोटा में मिला निखार और समर्पण का पाठ
पिता के अनुसार अनुज को एलन कोटा में खुद को निखारने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि "हमारे लिए यह सुखद रहा कि कोटा के पास ही हमारा निवास था। यहां डिवोशन और डेडीकेशन सीखने को मिला।" अनुज की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
साधारण परिवार से असाधारण उपलब्धि
अनुज के पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनके पिता केबी अग्निहोत्री आरएपीपी (RAPP) में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं तथा उनकी माता मंजू अग्निहोत्री एक गृहिणी हैं। अनुज का बड़ा भाई वर्तमान में हैदराबाद की एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं दे रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
