अंकुर गुप्ता दी एस एस आई एसोसिएशन कोटा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, अभिनंदन
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिमेष जैन और संरक्षक राजेंद्र कुमार जैन का कोटा में गरिमामयी समारोह के दौरान स्वागत किया।

कोटा में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान द्वारा दी एस एस आई एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिमेष जैन और संरक्षक राजेंद्र कुमार जैन का अभिनंदन करते पदाधिकारी।
कोटा 26/3/2026 – होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के वर्तमान कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता को दी एस एस आई एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर होटल फेडरेशन की ओर से हार्दिक अभिनन्दन किया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं महासचिव संदीप पाडिया ने बताया कि अंकुर गुप्ता द्वारा वर्तमान में पर्यटन के क्षेत्र में काम किया जा रहा है अब दी एस एस आई का निर्वाचित अध्यक्ष निर्वाचित होने से वह ओद्योगिक विकास क्षेत्र में भी कार्य करेंगे।
व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों का सम्मान
इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन को दी एस०एस०आई एसो० के डवलपमेन्ट फोरम का संरक्षक एवं कोटा व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष अनिमेष जैन को दी एस एस आई एसो० के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनका भी अभिनंदन किया गया। अंकुर गुप्ता, राजेन्द्र कुमार जैन और अनिमेष जैन के निर्विरोध निर्वाचन से कोटा के औद्योगिक और व्यापारिक जगत में हर्ष की लहर है।
गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष अभिनंदन अवसर पर दी एस एस आई ऐसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, देवेन्द्र कुमार जैन, जम्बू कुमार जैन, विपिन सूद, मुकेश गुप्ता एवं पवन लालपुरिया मौजूद थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
