कोटा, 4 अक्टूबर। कोटा संभागीय आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए अनिल कुमार अग्रवाल के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, कोटा संभाग की इकाई अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के तत्वावधान में किया गया।

अग्रवाल समाज, कोटा संभाग की ओर से संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित समारोह में अनिल कुमार अग्रवाल को स्मृति प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

संभागीय महामंत्री संजय गोयल एवं जिला महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि अनिल कुमार अग्रवाल ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। उनके सेवानिवृत्त होने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।

समारोह में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, संभागीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज गोयल, महामंत्री रूपा अग्रवाल, आराधना अग्रवाल सहित संस्था के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने अनिल कुमार अग्रवाल का माल्यार्पण कर तथा स्मृति प्रमाण-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। समारोह में उनके प्रशासनिक कार्यकाल के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story