शिक्षा नगरी कोटा के युवा वित्तीय कंटेंट क्रिएटर अनंत लड्डा ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए शहर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित MY Bharat के "यूथ फॉर विकसित भारत" कार्यक्रम में उन्हें वित्तीय जागरूकता से जुड़े उत्कृष्ट डिजिटल कंटेंट निर्माण के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा प्रसिद्ध अभिनेता विक्रांत मैसी ने प्रदान किया। देशभर से चयनित मात्र नौ कंटेंट क्रिएटर्स को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया, जिनमें राजस्थान से सम्मानित होने वाले अनंत लड्डा एकमात्र प्रतिनिधि रहे। हजारों युवाओं की उपस्थिति में सम्मान प्राप्त करना उनके लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण रहा।

अनंत लड्डा भारत के अग्रणी वित्तीय कंटेंट क्रिएटर्स में गिने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके तीन मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) तथा सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (CFP) हैं। वित्तीय विषयों पर उनके विचारों को देश के प्रमुख मीडिया प्रकाशनों में नियमित रूप से स्थान मिलता है। इससे पूर्व वे प्रतिष्ठित Forbes 30 Under 30 Asia 2025 सूची में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के बाद अनंत लड्डा ने कहा कि हजारों युवाओं की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्राप्त करना उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि डिजिटल कंटेंट की शक्ति और प्रभाव से जुड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज कंटेंट क्रिएशन केवल वीडियो, व्यूज और फॉलोअर्स तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों को शिक्षित करने, जागरूकता फैलाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सूचना तथा जनसामान्य के बीच सेतु का कार्य करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

उन्होंने MY Bharat का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन सभी लोगों का है जिन्होंने उनकी यात्रा में सहयोग दिया, उनके कंटेंट पर विश्वास जताया और उन्हें ईमानदारी तथा उद्देश्यपूर्ण सृजन के लिए निरंतर प्रेरित किया। अनंत लड्डा की यह उपलब्धि न केवल कोटा बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है और यह डिजिटल माध्यमों के जरिए वित्तीय जागरूकता को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story