कोटा में सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अमृतम सेवा संस्थान द्वारा शहर की रोजड़ी बस्ती में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष ज्योति यादव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर ने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जनजागरूकता का प्रभावी संदेश भी प्रसारित किया।

शिविर में विशेषज्ञों द्वारा बस्ती के लगभग 300 लोगों की नेत्र जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम की संयोजिका रितु पारीक, भारती यादव एवं राजेश यादव ने व्यवस्थाओं का संचालन किया। संस्था की सदस्य कविता यादव, शालू योगी, वंदना नायक एवं अमिता मेहरा ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाया।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आयोजन के दौरान जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। संस्था सदस्यों ने बच्चों को पानी की बोतलें वितरित कीं और लोगों को गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। साथ ही बेजुबान पक्षियों के लिए अपने घरों, आंगनों एवं छतों पर परिंडे लगाकर उनमें नियमित पानी भरने का संदेश भी दिया गया, जिसे सच्ची सेवा और ईश्वर भक्ति का स्वरूप बताया गया।

कार्यक्रम में कुलदीप सिंह एवं नेहा खंडेलवाल का विशेष सहयोग रहा। इस शिविर के माध्यम से न केवल जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रभावी संचार भी किया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story