कोटा, नवंबर 2025: देश में डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे आम जनता से लेकर व्यवसायिक क्षेत्र तक सभी वर्गों की वित्तीय सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय के रूप में “सेकंड बैंक अकाउंट” अपनाने की सलाह दी है।

एयरटेल के अनुसार, रोजमर्रा के डिजिटल लेनदेन के लिए एक अलग बैंक अकाउंट रखने से मुख्य बैंक खाते की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस अकाउंट में केवल सीमित धनराशि रखी जाती है, जिससे साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में पूरी बचत पर जोखिम नहीं आता। इस अवधारणा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक को एक सुरक्षित और आसान डिजिटल बैंकिंग विकल्प के रूप में पेश किया है।

एयरटेल के वाइस चेयरमैन और एमडी, श्री गोपाल विट्टल ने ग्राहकों को लिखे पत्र में कहा कि डिजिटल ठगी अब फर्जी पार्सल डिलीवरी, नकली पुरस्कार संदेश और डिजिटल गिरफ्तारी जैसे नए तरीकों से बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एयरटेल नेटवर्क पर इस तरह की कोई भी धोखाधड़ी कंपनी के लिए गहरी चिंता का विषय है और ग्राहकों की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विट्टल ने बताया कि एयरटेल दुनिया की पहली टेलीकॉम कंपनी है, जो एआई-आधारित स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके साथ ही फर्जी लिंक पर क्लिक होने पर उसे स्वतः ब्लॉक करने की तकनीक भी विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग अपने मुख्य बैंक खाते से ही सभी डिजिटल लेनदेन करते हैं, जिससे छोटी चूक भी पूरी बचत के लिए जोखिमपूर्ण हो सकती है। ऐसे में “सेकंड अकाउंट” वित्तीय सुरक्षा की दिशा में एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है।

आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार, डिजिटल लेनदेन में इस तरह की सावधानी अपनाना न केवल व्यक्तिगत वित्तीय सुरक्षा बढ़ाता है, बल्कि साइबर अपराधियों के लिए भी जोखिम को सीमित करता है। एयरटेल की यह पहल देशभर में डिजिटल भुगतान प्रणाली की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story