कोटा। ALLEN Career Institute की ओर से आयोजित देश की प्रतिष्ठित प्रतिभा खोज परीक्षाओं में शामिल टैलेंटेक्स का पुरस्कार वितरण समारोह एवं सक्सेस पॉवर सेशन रविवार को जवाहर नगर स्थित समुन्नत कैम्पस के समरस सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में देशभर से चयनित मेधावी विद्यार्थी और उनके अभिभावक कोटा पहुंचे, जहां प्रतिभाओं का भव्य सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 5 से 10वीं तक के टॉपर्स को कुल ढाई करोड़ रुपए के कैश प्राइज प्रदान किए गए। समारोह में एलन के निदेशक डॉ गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी एवं डॉ बृजेश माहेश्वरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने टॉपर्स को मेडल, प्रमाण पत्र, पुरस्कार राशि के चेक और अवार्ड शीट देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्री नर्चर कॅरियर फाउंडेशन (पीएनसीएफ) के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मदर्स डे के अवसर पर विद्यार्थियों ने मां के त्याग और महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर सभागार को भावुक कर दिया। इसके साथ ही अनरियल डांस ग्रुप ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह का माहौल बनाया।

इस अवसर पर एलन के निदेशक डॉ गोविन्द माहेश्वरी ने कहा कि एलन हमेशा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और संस्था का हर कदम “स्टूडेंट फर्स्ट” की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि एलन विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षा के साथ संस्कार देना भी एलन का प्रमुख उद्देश्य है, ताकि देश को बेहतर डॉक्टर और इंजीनियर के साथ जिम्मेदार नागरिक भी मिल सकें।

टैलेंटेक्स परीक्षा में कक्षा 5 में अनुष्री सुजॉय डे ने प्रथम, आराश पान ने द्वितीय तथा सोमरिक दप्तारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 में कुशाग्र मिश्रा प्रथम, रिडित पात्रा द्वितीय और आर्येश गोराई तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 7 में कार्तिकेय भागवत प्रथम, धृतिमान सेनगुप्ता द्वितीय तथा शुभी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 8 में अनय सिंह ने प्रथम, रिधान गोयल ने द्वितीय और अभिनीत सरकार ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 9 में ऋथव दास प्रथम, मनन मिश्रा द्वितीय तथा प्रदीप्त हाजरा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 10 में सप्तदीपा हाजरा ने प्रथम, प्राजक्ता कुंडू ने द्वितीय तथा वरुण प्रभाकरन के.एस. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरस्कार वितरण के तहत कक्षा 5 से 7 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 50 हजार रुपए, जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 35-35 हजार रुपए दिए गए। कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को 1 लाख रुपए तथा द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 40-40 हजार रुपए प्रदान किए गए। कक्षा 9 में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 1 लाख रुपए और द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 50-50 हजार रुपए का पुरस्कार मिला। वहीं कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 1 लाख रुपए तथा द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

देशभर की प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित करने वाला यह समारोह न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव बना, बल्कि प्रतिस्पर्धी शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा, परिश्रम और संस्कार के महत्व को भी मजबूती से रेखांकित कर गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story