कोटा। शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता के तहत एलन करियर इंस्टीट्यूट ने अपने विद्यार्थियों के लिए सिटी पार्क में विशेष भ्रमण का आयोजन किया। यह कार्यक्रम इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन और एडवांस्ड की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से कोटा आए करीब तीन हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।

जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस भ्रमण में छात्रों के साथ मेंटोर और फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पार्क की हरियाली, फव्वारों और खुले वातावरण में छात्रों ने न सिर्फ आनंद लिया, बल्कि दोस्तों के साथ खेल-कूद और घूमने-फिरने का अनुभव भी साझा किया।

विद्यार्थियों ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए अपने यादगार पलों को कैमरों में कैद किया और सेल्फी तथा ग्रुप फोटोग्राफ्स खिंचवाए। फैकल्टी मेंबर्स ने भी छात्रों के साथ तस्वीरें लेकर इस अनुभव को और यादगार बनाया।

यह भ्रमण छात्रों के लिए केवल मनोरंजन का अवसर नहीं था, बल्कि इससे उन्हें मानसिक ताजगी और ऊर्जा का अनुभव भी हुआ। इस प्रकार, एलन करियर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन और व्यक्तिगत विकास दोनों में महत्वपूर्ण योगदान साबित हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story