कोटा स्थित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के मेधावी विद्यार्थियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद, अब संस्थान के विद्यार्थियों ने 26वें एशियन फिजिक्स ओलम्पियाड (एपीएचओ) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एलन कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने जानकारी दी कि 17 मई से 25 मई 2026 तक साउथ कोरिया के बुशान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने वाले 8 विद्यार्थियों में से 6 विद्यार्थी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के रेगुलर क्लासरूम प्रोग्राम के रहे हैं।

इस गौरवपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में एलन के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कुल दो सिल्वर मेडल, तीन ब्रोंज मेडल और एक ऑनरेबल मेंशन हासिल कर संस्थान व देश का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, जिनांश जिग्नेश शाह और प्रणीत माथुर ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। वहीं, आयाम जैन, हर्षित सिंह और मानस गोयल ने ब्रोंज मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त, स्वणिक गोयल ने ऑनरेबल मेंशन प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। एशिया भर के विभिन्न देशों के चुनिंदा और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच आयोजित यह प्रतियोगिता भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों की गहरी समझ और कौशल की परीक्षा लेती है। एलन के छात्रों की यह उपलब्धि न केवल उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है, बल्कि यह संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की उनकी क्षमता को भी रेखांकित करती है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story