आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा प्रवेश परीक्षा की तैयारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एलन शिक्षा संबल कार्यक्रम के तीसरे बैच की शुरुआत बुधवार को होने जा रही है। एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह ओरियंटेशन कार्यक्रम चयनित विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं और सपनों की उड़ान का आधार बनेगा।

एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के सदस्य नवीन माहेश्वरी ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए एलन शिक्षा संबल कार्यक्रम वर्ष 2024 में प्रारंभ किया गया था। इस पहल का उद्देश्य ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराना है, जो संसाधनों के अभाव में अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष नीट-2027 की तैयारी के लिए चयनित 126 विद्यार्थियों को एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से पूर्णतः निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। वहीं एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से विद्यार्थियों के लिए निशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। ओरियंटेशन कार्यक्रम बुधवार सुबह 10:30 बजे एलन सुपथ कैम्पस स्थित सुहास सभागार में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एलन की शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओं की संरचना तथा अध्ययन पद्धति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें किट बैग, अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपनी तैयारी को व्यवस्थित रूप से प्रारंभ कर सकें।

चयनित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं एलन सुपथ कैम्पस में संचालित होंगी, जहां उन्हें नीट-2027 परीक्षा की तैयारी के लिए संपूर्ण शैक्षणिक मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाएंगी।

एलन शिक्षा संबल कार्यक्रम न केवल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने का प्रयास है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण और अवसरों की समानता स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story