एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट एवं एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के संयुक्त तत्वावधान में संचालित 'एलन शिक्षा संबल' कार्यक्रम की प्रथम प्रवेश परीक्षा रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को एलन कोटा में नीट-2027 की नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। न्यास के सदस्य नवीन माहेश्वरी ने जानकारी दी कि इस वर्ष यह चयन प्रक्रिया दो चरणों में निर्धारित की गई है, जिसमें परीक्षा में सम्मिलित होने का दूसरा अवसर 10 मई को प्रदान किया जाएगा। जो विद्यार्थी अपरिहार्य कारणों से प्रथम चरण में उपस्थित नहीं हो सके, वे दूसरे चरण की परीक्षा में सम्मिलित होकर इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

इस विशिष्ट कार्यक्रम के तीसरे वर्ष की इस परीक्षा में वर्ष 2025 एवं 2026 में 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी पात्रता रखते हैं। परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर कुल 126 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिनमें वरीयता क्रम के अनुसार 81 छात्राएं एवं 45 छात्र शामिल होंगे। इन चयनित विद्यार्थियों को एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की नि:शुल्क तैयारी के साथ-साथ एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से नि:शुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। वर्ष 2024 में शुरू किया गया यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम उत्तर भारत के प्रमुख हिन्दी भाषी राज्यों—राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड एवं उत्तराखंड के कोटा सहित कुल 77 शहरों में आयोजित किया गया। यह पहल न केवल ग्रामीण व अभावग्रस्त क्षेत्रों के विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, बल्कि यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े मेधावी छात्रों के भविष्य को नई ऊंचाइयां देने का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story