Allen Career Institute Starts Orientation For NEET Repeaters Batch In Kota
कोटा के विभिन्न परिसरों में आयोजित होने वाले इन सेशन्स में 6 से 8 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है, जहां उन्हें एलन सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

नीट-यूजी परीक्षा संपन्न होने के साथ ही एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट रिपीटर्स बैच के एडमिशन में उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स प्रवेश ले रहे हैं और प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही ओरियंटेशन सेशन्स का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
सोमवार को नीट-रिपीटर्स के पहले बैच का ओरियंटेशन सेशन लैंडमार्क सिटी कुन्हाड़ी स्थित सम्यक कैम्पस के सद्गुण सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स और अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी दिनों में भी लगातार ओरियंटेशन सेशन्स आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को समुन्नत कैम्पस में सेशन होगा, जबकि इसके बाद विभिन्न स्थानों पर कई बैचों के ओरियंटेशन होंगे, जिनमें कुल 6 से 8 हजार स्टूडेंट्स के शामिल होने की संभावना है।
सद्गुण सभागार में आयोजित सेशन में एलन कोटा प्रेसिडेंट विनोद कुमावत, वाइस प्रेसीडेंट विजय सोनी, कैंपस प्रिंसिपल माणक मेहता एवं वीरेन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित किया। ओरियंटेशन में एडमिशन के साथ ही बैच की पढ़ाई शुरू होने से पहले स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स को एलन सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें एलन व कोटा पैटर्न की शैक्षणिक गतिविधियाँ, वार्षिक अकादमिक कैलेंडर, स्टूडेंट स्टडी पैटर्न, काउंसलिंग व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रिपीटर्स बैच के विद्यार्थियों के पास अपने पिछले अनुभवों से सीखकर बेहतर प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच बनाए रखने का आह्वान किया।
सेशन में एलन की कार्यप्रणाली, अकादमिक कैलेंडर, कोर्स की शुरुआत एवं समाप्ति की अवधि, टेस्ट और रिवीजन क्लासेज का शेड्यूल, अध्ययन पद्धति और परिणामों की समीक्षा से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत फैकल्टी से प्रश्न पूछें। अभिभावकों को वर्षभर विद्यार्थियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं संस्थान से नियमित संपर्क बनाए रखने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम के अंत में ‘रूक जाना नहीं, कहीं तू हार के...’ गीत के साथ विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
