कोटा। बोर्ड परीक्षाओं के समापन के साथ ही डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना संजोए विद्यार्थियों के लिए भविष्य की राह प्रशस्त हो गई है। देश के प्रतिष्ठित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने कोटा सहित अपने विभिन्न सेंटर्स पर आईआईटी-जेईई और नीट-यूजी की तैयारी के लिए नवीन बैचों की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आ गई है। इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष बैच मार्च के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ होने जा रहे हैं।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि संस्थान द्वारा आगामी कई तिथियों पर स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर एलन स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (ए-सेट) का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में सम्मिलित होकर प्रतिभावान विद्यार्थी अपनी फीस पर 90 प्रतिशत तक की भारी छात्रवृत्ति प्राप्त करने का स्वर्णिम अवसर पा सकते हैं। ए-सेट का प्रश्नपत्र वैज्ञानिक, अकादमिक और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें बेस सब्जेक्ट और आईक्यू से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं। इस साइंटिफिक असेसमेंट के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपनी क्षमता का आकलन कर सकते हैं, बल्कि प्रदर्शन के आधार पर छात्रवृत्ति भी अर्जित कर सकते हैं।

प्रवेश तिथियों के विस्तृत विवरण के अनुसार, एलन कोटा में कक्षा 10 से 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड एवं नीट-यूजी के 'नर्चर' बैच 25 मार्च व 2 अप्रैल से शुरू होंगे। कक्षा 11 से 12 में जाने वाले जेईई-मेन व एडवांस्ड के विद्यार्थियों हेतु बैच 2 अप्रैल से, जबकि नीट-यूजी के लिए 3 अप्रैल व 23 अप्रैल की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसी क्रम में, 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए जेईई-मेन व एडवांस्ड के बैच 26 मार्च एवं 15 अप्रैल तथा नीट-यूजी के बैच 7 अप्रैल व 21 अप्रैल से प्रारंभ किए जाएंगे। जूनियर कक्षाओं के लिए एलन के प्री-नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन डिवीजन (पीएनसीएफ) के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के बैच 9 अप्रैल व 13 मई, कक्षा 9 के लिए 6 अप्रैल व 13 मई तथा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए 2 अप्रैल व 13 मई से कक्षाएं शुरू होंगी। इच्छुक विद्यार्थी विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.allen.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story