आईएनओ रिजल्ट 2026: ओसीएससी के लिए चयनित हर तीसरा विद्यार्थी एलन कोटा से
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 114 विद्यार्थियों का चयन होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैंप के लिए हुआ है।

कोटा। जेईई-नीट के साथ-साथ नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर आयोजित होने वाले साइंस व मैथ्स ओलंपियाड में भी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए घोषित इंडियन नेशनल ओलंपियाड (आईएनओ) के रिजल्ट्स में एलन के 114 विद्यार्थियों का चयन ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैंप (ओसीएससी) के लिए हुआ है। देशभर से कुल 277 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। ऐसे में हर तीसरा स्टूडेंट एलन से है।
विषयवार परिणामों में एलन का दबदबा
कुमावत ने बताया कि सब्जेक्टवाइज रिजल्ट्स में इंडियन नेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (आईएनपीएचओ) में एलन के 20, इंडियन नेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (आईएनसीएचओ) में 16, इंडियन नेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड (आईएनबीओ) में 16, इंडियन नेशनल एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड (आईएनओ) में 23, इंडियन नेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (आईएनजेएसओ) में 28 तथा इंडियन नेशनल मैथेमेटिकल ओलंपियाड (आईएनएमओ) में 11 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
देशभर के कुल चयन के आंकड़े
देशभर में कुल चयन की बात करें तो आईएनपीएचओ में 40, आईएनसीएचओ में 41, आईएनबीओ में 40, आईएनओ में 51, आईएनजेएसओ में 35 तथा आईएनएमओ में 70 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय साइंस एंड मैथ्स ओलंपियाड की चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। ### एचबीसीएसई द्वारा आयोजन और आगामी चयन प्रक्रिया
इंडियन नेशनल ओलंपियाड का आयोजन होमी भाभा सेंटर फाॅर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई), भारत सरकार द्वारा किया जाता है। इस चरण के बाद चयनित विद्यार्थियों को अलग-अलग सब्जेक्ट्स के ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैंप (ओसीएससी) में भाग लेने का अवसर मिलता है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
