कोटा। शिक्षा नगरी कोटा स्थित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के प्री-नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन (पीएनसीएफ) डिवीजन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परिणामों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। पीएनसीएफ हेड रामकिशोर खंगार ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि संस्थान के मेधावी छात्र अद्रीश धारा तथा अधिराज गुप्ता ने 99.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। प्रतिभा का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा; दिव्यांश बंसल ने 99 प्रतिशत, अन्वी सोनी ने 98.60, प्रद्युम्नa शर्मा ने 98.40, शुभ पुरवार ने 98.40, ख्याति बंसल ने 98.20, आयुष्मान जय ने 98.00, श्रेया रॉय ने 97.80, आदिश जैन ने 97.80, आयुष्मान मौर्य ने 97.80, रिया चैधरी ने 97.80, कृष्णा राज ने 97.80, सौमिल मैती ने 97.40, लगन ने 97.20, अर्नव कैलाश कुशवाहा ने 97.20, हृतुजीत शर्मा ने 97.20, निविशा कुमारी, पूर्वा यादव एवं प्रशांत कुमार ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं ओम यादव, दीप्तिका नागर, केशव विजयवर्गीय, सोनल तथा करण सिंह राजावत ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

आंकड़ों की गहराई में जाएं तो संस्थान का दबदबा स्पष्ट नजर आता है। खंगार ने जानकारी दी कि कुल 20 विद्यार्थियों ने 97 प्रतिशत से अधिक, 73 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 342 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक दक्षता का परिचय दिया है। विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि 44 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 'परफेक्ट स्कोर' यानी 100 में से 100 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। रामकिशोर खंगार ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अनुभवी फैकल्टी टीम, सुव्यवस्थित अकादमिक प्रणाली, नियमित टेस्टिंग प्रक्रिया और संस्थान के बेहतर छात्र देखभाल एवं निरंतर सहयोग को दिया है। यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम को दर्शाता है, बल्कि एलन के उस भरोसे को भी पुख्ता करता है जो वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के पर्याय के रूप में स्थापित है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story