एलन शिक्षा संबल: सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए नीट की निशुल्क कोचिंग
एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास और एलन द्वारा 126 हिंदी माध्यम विद्यार्थियों को नीट-2027 के लिए निशुल्क कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा दी जाएगी।

कोटा में एलन शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत चयनित हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को नीट-यूजी की तैयारी के लिए दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं की जानकारी देते पदाधिकारी।
कोटा। एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एलन शिक्षा संबल कार्यक्रम के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी गई है। न्यास के सदस्य नवीन माहेश्वरी ने बताया कि सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया था। अब नीट-2027 की तैयारी के लिए एडमिशन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।
प्रवेश परीक्षा की तिथियां और पात्रता में महत्वपूर्ण बदलाव
इस वर्ष की प्रवेश परीक्षाओं दो बार ली जाएगी जिसकी तिथियां 12 अप्रैल और 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि 2025 में 12वीं पास कर चुके विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। पहले 12वीं पास करने वाले वर्तमान वर्ष के विद्यार्थी ही योग्य होते थे। अब 2025 और 2026 में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इच्छुक विद्यार्थी https://lnmpnyas.org पर आवेदन कर सकते हैं।
निशुल्क कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा
इस योजना के तहत उत्तर भारत के हिन्दी भाषी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों के चयनित 126 विद्यार्थियों को नीट-यूजी के लिए निशुल्क कोचिंग के साथ-साथ निशुल्क आवास व भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें 81 छात्राएं एवं 45 छात्र शामिल हैं। योजना के तहत एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की एक साल के लिए निशुल्क कोचिंग (100 प्रतिशत स्कॉलरशिप) दी जा रही है। वहीं एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से इन विद्यार्थियों के निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।
हिंदी माध्यम के होनहारों को प्रोत्साहन
शिक्षा संबल योजना के तहत मध्य भारत के राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड राज्यों के हिन्दी माध्यम के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए नवीन माहेश्वरी ने कहा कि "सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया था।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
