कोटा स्थित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय योग महोत्सव का भव्य समापन रविवार को किया गया। इस योग महोत्सव ने शहर के विभिन्न परिसरों में विद्यार्थियों, अभिभावकों और फैकल्टीज को एक साथ जोड़ते हुए योग और प्राणायाम के महत्व का व्यापक संदेश दिया।

समापन समारोह इंद्रविहार स्थित समर्थ कैम्पस के सद्भाव परिसर में आयोजित हुआ, जहां सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चले सामूहिक योगाभ्यास में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और फैकल्टीज ने भाग लिया। पूरे वातावरण में अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का विशेष संदेश देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलन के निदेशक डॉ. गोविंद माहेश्वरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एचओडी पीबी सक्सेना, कर्नल इंद्रजीत और कैम्पस प्रिंसिपल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. माहेश्वरी ने इस अवसर पर कहा कि ‘स्वास्थ्य ही उत्तम धन है’ के मूल भाव को आत्मसात करते हुए संस्थान विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहा है तथा योग एवं प्राणायाम के महत्व को निरंतर समझा रहा है।

चार दिवसीय योग महोत्सव के दौरान एलन के विभिन्न परिसरों—सम्यक सद्गुण सभागार (लैंडमार्क सिटी), कुन्हाड़ी, सुपथ कैम्पस (नयानोहरा), बारां रोड तथा सत्यार्थ कैम्पस के सौहार्द्र सभागार—में नियमित योग सत्रों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए डॉ. कनक सोनी की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों को योग के व्यावहारिक महत्व से अवगत कराया।

समापन अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया। यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच जीवनशैली में योग को अपनाने की प्रेरणा भी छोड़ गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story