कोटा। देश के ख्यातनाम शैक्षिक संस्थान एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने सत्र 2026-27 के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। संस्थान की ओर से आयोजित स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (ए-सेट) 21 दिसंबर को कोटा सहित देशभर के केंद्रों पर संपन्न होगा। इस परीक्षा में भाग लेकर छात्रों को एलन की फीस में 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप पाने का अवसर मिलेगा। इसके बाद अगला नेशनल एसेट 4 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

ए-सेट में भाग लेने वाले छात्रों को दोहरा लाभ मिलेगा। जो छात्र 21 दिसंबर को आयोजित एसेट में शामिल होकर एडमिशन लेते हैं, उन्हें स्कॉलरशिप के साथ रियायती फीस पर प्रवेश का मौका भी प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है।

एलन का ए-सेट परीक्षा स्वरूप वैज्ञानिक, अकादमिक और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन पर आधारित होता है। इसमें छात्रों के बेसिक सब्जेक्ट ज्ञान के साथ-साथ आईक्यू का भी परीक्षण किया जाता है। परीक्षा के परिणाम के आधार पर योग्य छात्रों को एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा स्कॉलरशिप ऑफर की जाती है।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की जेईई और नीट में सफलता की कहानी देशभर में मशहूर है। वर्ष 2025 के परिणामों के अनुसार आईआईटी में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक चौथे विद्यार्थी और मेडिकल शिक्षा में एम्स जैसे टॉप संस्थानों में प्रवेश पाने वाले हर चौथे छात्र का मार्ग एलन से होकर गया। पिछले दो वर्षों में एलन ने जेईई-एडवांस्ड में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त किया है, जो इसके गुणवत्ता शिक्षा और परिणाम की विश्वसनीयता को दर्शाता है।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का यह कदम छात्रों के लिए न केवल शिक्षा का अवसर है, बल्कि उनकी प्रतिभा और संभावनाओं को पहचानने का महत्वपूर्ण मंच भी साबित होगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story