कोटा, राजस्थान, 13 जुलाई, 2026। देश की अग्रणी एजुकेशन कंपनी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड ने आगामी 100 वर्षों के विजन को ध्यान में रखते हुए अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बड़ा फेरबदल किया है। संस्थान ने अपनी अगली पीढ़ी के अविरल माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी और केशव माहेश्वरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया है। यह निर्णय संस्थान की निरंतर प्रगति, समय के साथ विकास और भारतीय शिक्षा क्षेत्र में सार्थक योगदान को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट गवर्नेंस, सिस्टम और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए लगातार नवाचार करता रहा है और यह परिवर्तन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह कदम अगली पीढ़ी के नए दृष्टिकोण, संस्थापकों के अनुभव और प्रोफेशनल लीडरशिप टीम की विशेषज्ञता का एक अनूठा संगम तैयार करेगा।

इस अवसर पर संस्थापक डॉ. गोविंद माहेश्वरी ने कहा कि चार दशकों में एलन ने साझा मूल्यों, समर्पण और कठोर परिश्रम से नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि अगली पीढ़ी की ऊर्जा और नवाचार संस्थान को भविष्य में और आगे ले जाएगी। वहीं, संस्थापक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि नए डायरेक्टर्स को संस्थान की कार्य संस्कृति की गहरी समझ है और उनके विचार आगामी 100 वर्षों के लिए एलन को एक सशक्त संस्थान बनाने में मदद करेंगे। संस्थापक नवीन माहेश्वरी ने कहा कि वे सलाहकार की भूमिका में बोर्ड और नेतृत्व टीम के साथ खड़े रहेंगे और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

बोर्ड में शामिल होने के बाद अविरल माहेश्वरी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संस्थान की समृद्ध विरासत को मजबूत करते हुए भविष्य के लिए तैयार करना है। आनंद माहेश्वरी ने विद्यार्थियों और फैकल्टी के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए अकादमिक उत्कृष्टता और तकनीक के बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग पर जोर दिया। केशव माहेश्वरी ने शिक्षा के सकारात्मक प्रभाव को वैश्विक स्तर तक पहुँचाने और ए-आई व नए विचारों को अपनाते हुए संस्थान की संभावनाओं को विस्तार देने की बात कही। डायरेक्टर उदय शंकर ने कहा कि यह गवर्नेंस स्ट्रक्चर अगली पीढ़ी के विजन, संस्थापकों के अनुभव और सीईओ नितिन कुकरेजा के नेतृत्व वाली प्रोफेशनल मैनेजमेंट टीम की विशेषज्ञता के समन्वय से कार्य करेगा।

अविरल माहेश्वरी वर्ष 2014 से संस्थान के ऑपरेशनल फ्रेमवर्क को आधुनिक बनाने में जुटे हैं, जबकि आनंद माहेश्वरी ने 2019 से डिजिटल इकोसिस्टम और अकादमिक नवाचारों को मजबूती प्रदान की है। वहीं, केशव माहेश्वरी ने 2019 से एलन के इंटरनेशनल बिजनस का नेतृत्व करते हुए वैश्विक स्तर पर संस्थान की उपस्थिति का विस्तार किया है। वर्ष 1988 में कोटा में स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट पिछले 38 वर्षों से जेईई, नीट, ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में देश का अग्रणी संस्थान बना हुआ है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story