अकलंक कॉलेज, बसंत विहार में 18 एवं 19 जुलाई 2026 को मरयम अवाचा अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ नाइजीरिया के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘शेयर्ड-26’ (SHARESD-26) आयोजित किया जाएगा। विज्ञान, मानविकी, अनुप्रयुक्त अनुसंधान और इंजीनियरिंग के क्षेत्रों को एक साझा मंच पर लाने वाला यह सम्मेलन सतत विकास के लिए नवीन शोध, नवाचार और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देने का प्रयास करेगा।

अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज तथा सचिव अनिमेष जैन ने बताया कि ‘शेयर्ड’ (SHARESD) का पूर्ण नाम ‘साइंस, ह्यूमैनिटीज़, एप्लाइड रिसर्च एंड इंजीनियरिंग फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ है। सम्मेलन का उद्देश्य विज्ञान, मानविकी, अनुप्रयुक्त अनुसंधान और इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर सतत विकास से जुड़े विषयों पर प्रभावी विमर्श, शोध और नवाचार को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ, उद्यमी तथा विद्यार्थी भाग लेंगे। इस दौरान प्रतिभागी अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे तथा शोध आधारित पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से नवीन अनुसंधान और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ समकालीन वैश्विक चुनौतियों और सतत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।

पीयूष बज एवं अनिमेष जैन ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के प्रतिभागी आसानी से इससे जुड़ सकेंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान के आदान-प्रदान तथा शैक्षणिक सहयोग को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने देश-विदेश के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों से इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘शेयर्ड-26’ ज्ञान-विनिमय, अनुसंधान सहयोग और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच सिद्ध होगा।

सम्मेलन के दौरान शिक्षा, विज्ञान, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों को एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही व्यवसाय, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और मानविकी के विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञों के बीच व्यापक विमर्श होगा। सतत विकास को केंद्र में रखकर आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वैश्विक ज्ञान साझेदारी, अनुसंधान सहयोग और नवाचार को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story