NTA द्वारा घोषित JEE-Main 2026 जनवरी सेशन के परिणामों में आकाश इंस्टीट्यूट राजस्थान केंद्रों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। यह उपलब्धि केवल आकाश राजस्थान के विभिन्न केंद्रों के क्लासरूम विद्यार्थियों से संबंधित है।


शानदार परिणाम के मुख्य आंकड़े

अब तक जाँचे गए परिणामों के अनुसार कुल NTA पर्सेंटाइल में:

  • 2 विद्यार्थी ने 99.9 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर प्राप्त किया।
  • 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 99.5 पर्सेंटाइल से उच्च स्कोर प्राप्त किया।
  • 60 विद्यार्थियों से अधिक ने 99 पर्सेंटाइल से उच्च स्कोर प्राप्त किया है।

संस्था के शीर्ष प्रदर्शनकर्ता

संस्था के उपलक्ष्य गोयल ने फिजिक्स विषय में 100 पर्सेंटाइल, यथर्व अग्रवाल एवं वैभव उतरेजा ने 99.9+ परसेंटाइल प्राप्त कर संस्था की शिक्षा प्रणाली की सफलता को सिद्ध किया है।

यह परिणाम आकाश राजस्थान की मजबूत अकादमिक प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट प्रैक्टिस एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। नतीजों की जांच जारी है और इन आँकड़ों में और वृद्धि की संभावना है।


शिक्षा के गढ़ कोटा में आकाश का अभूतपूर्व परिणाम

राजस्थान के शैक्षणिक हब कोटा स्थित आकाश केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोटा केंद्र के अभी तक के सर्वश्रेष्ठ पर्सेंटाइल अर्जित किए हैं। 6 से अधिक क्लासरूम विद्यार्थियों ने 99+ से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किए। कोटा केंद्र की अनुशासित कक्षा प्रणाली, गहन अभ्यास एवं निरंतर मूल्यांकन पद्धति ने विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


मैनेजमेंट का संदेश

आकाश राजस्थान के रीजनल डायरेक्टर श्री अखिलेश दीक्षित ने कहा,

"जेईई मेन जनवरी सेशन के परिणाम हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वन टू वन केयर, नियमित अभ्यास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से साधारण विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। हमें विश्वास है कि आगामी प्रयासों में भी आकाश राजस्थान के विद्यार्थी और बेहतर परिणाम देंगे।"
Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story