कोटा। कोटा के प्रतिष्ठित अकलंक पब्लिक स्कूल का कक्षा बारहवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसमें विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित करते हुए संस्था का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणामों में अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज, अध्यक्ष पीयूष जैन एवं सचिव अनिमेष जैन ने आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि विज्ञान संकाय में छात्र ऋषि गेरा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है, जबकि उज्जवल जैन ने 94.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां दर्शील जैन ने 94.80 प्रतिशत एवं अरूनवा सेठी ने 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।

इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में विद्यालय का दबदबा इस कदर रहा कि कुल 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 34 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। इस सत्र की सबसे विशेष और ऐतिहासिक उपलब्धि छात्र केविन जॉर्ज के नाम रही, जिसने गणित विषय में शत-प्रतिशत यानी 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम संपूर्ण क्षेत्र में रोशन कर दिया। परीक्षा में मिली इस अभूतपूर्व और शानदार सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना जोशी ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, समर्पित शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन तथा सजग अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल बताया। सफलता के इस गौरवमयी अवसर पर अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज, अध्यक्ष पीयूष जैन एवं सचिव अनिमेष जैन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक लगन को दर्शाता है बल्कि क्षेत्र में विद्यालय की उच्च शिक्षा प्रणाली और श्रेष्ठ मार्गदर्शन की पहचान को भी और अधिक सुदृढ़ करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story