कोटा। शिक्षा नगरी कोटा के प्रतिष्ठित अकलंक पब्लिक स्कूल ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध करते हुए शानदार परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर न केवल अपने अभिभावकों का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि संस्था के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया है।

अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज एवं सचिव अनिमेष जैन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, विज्ञान संकाय में छात्र ऋषि गेरा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीं उज्जवल जैन ने 94.20 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया। वाणिज्य संकाय में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा, जहाँ दर्शील जैन ने 94.80 प्रतिशत एवं अरूनवा सेठी ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

संस्था की इस सामूहिक सफलता की गहराई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 34 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष की सबसे विशेष उपलब्धि छात्र केविन जॉर्ज के नाम रही, जिन्होंने गणित जैसे कठिन विषय में शत-प्रतिशत 100 में से 100 अंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया।

इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्या डॉ. अर्चना जोशी ने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की अनवरत मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट सहयोग का सामूहिक प्रतिफल है। अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष जैन एवं सचिव अनिमेष जैन ने समस्त सफल छात्र-छात्राओं को उनकी इस विशेष उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना की है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story