भव्य शुभारंभ एवं अतिथि परिचय

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन निम्नलिखित अतिथियों द्वारा किया गया:

  • मुख्य अतिथि: प्रवीण जैन (आईपीएस, कोटा क्राइम ब्रांच)
  • कार्यक्रम अध्यक्ष: पीयूष जैन
  • सचिव: अनिमेष जैन
  • प्राचार्या: डॉ. पिंकी श्रीवास्तव
  • उप-प्राचार्या: नम्रता जैन
  • एनएसएस समिति कार्यक्रम अधिकारी: डॉ. रंजना गुप्ता
  • डॉ. सोनल
  • इंटर्नशिप समिति: डॉ. सुनयना गंगेले एवं डॉ. सुमिता कपूर

अध्यक्षीय उद्बोधन एवं स्वागत

तत्पश्चात मुख्य वक्ता प्रवीण जैन का स्वागत पियूष जैन द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पीयूष जैन ने कहा कि "विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सतर्क रहने, तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने तथा साइबर सुरक्षा को दैनिक आदतों का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।"


मुख्य वक्ता का मार्गदर्शन

मुख्य वक्ता प्रवीण जैन (आईपीएस) ने अपने व्याख्यान में साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, बैंकिंग फ्रॉड एवं विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारियाँ साझा कीं।


आभार प्रदर्शन

समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं सभी उपस्थित अतिथियों तथा सहभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाते हैं।"


कार्यक्रम प्रबंधन एवं सहयोग

  • मंच संचालन: कु. मेघा वर्मा एवं कु. वर्षा रानी
  • सराहनीय सहयोग: छात्राएं इरम आशिया, लक्ष्मी तथा छात्र मयंक शर्मा, राहुल एवं उत्कर्ष दाधीच
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story