अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में पूजा भंसाली विजयी, भाजपा को 21 वोट मिले
एक निर्दलीय के समर्थन और कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग से भाजपा ने बहुमत जुटाया, संगठन प्रभारी हीरेन्द्र शर्मा की रणनीति रही अहम

अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में 21 वोटों से भाजपा की जीत के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न।
अजमेर जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक जीत दर्ज करते हुए पूजा भंसाली को जिला प्रमुख निर्वाचित कराया। इस चुनाव में भाजपा के संगठन प्रभारी हीरेन्द्र शर्मा की रणनीति और संगठनात्मक प्रबंधन अहम साबित हुआ। उन्होंने करीब तीन महीने तक अजमेर में संगठन की कमान संभालते हुए पार्टी प्रत्याशियों को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने और चुनावी रणनीति तैयार करने का काम किया।
भाजपा की ओर से पूजा भंसाली को जिला प्रमुख पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद बुधवार, 25 नवम्बर को हीरेन्द्र शर्मा जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संगठन प्रभारी के रूप में नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लिया और जिला कलेक्टर के समक्ष पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न प्रस्तुत किया। इस दौरान अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, प्रदेश उपाध्यक्ष सरलता गाना और प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल भी मौजूद रहे।
जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने 21 वोट हासिल कर निर्णायक बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस को 11 वोट ही मिले। हीरेन्द्र शर्मा के अनुसार, जिला परिषद चुनाव में भाजपा के 20 सदस्य निर्वाचित हुए थे। वहीं कांग्रेस के 12 और दो निर्दलीय सदस्य चुनाव जीतकर आए थे। जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा को एक निर्दलीय सदस्य का समर्थन मिला, जिससे पार्टी के पक्ष में कुल 21 वोट पड़े।
दूसरी ओर, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग के चलते केवल 11 वोट प्राप्त हुए। वहीं एक निर्दलीय सदस्य ने नोटा का विकल्प चुना। इस तरह भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ जिला प्रमुख पद पर अपनी जीत सुनिश्चित की और पूजा भंसाली निर्वाचित हुईं।
हीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर वे पिछले करीब तीन महीने से अजमेर में संगठन को मजबूत करने, प्रत्याशियों के साथ समन्वय स्थापित करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए थे। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों को दिया।
शर्मा के मुताबिक, पूजा भंसाली का जिला प्रमुख निर्वाचित होना संगठन की एकजुटता और सुनियोजित चुनावी रणनीति का परिणाम है। अजमेर जिला परिषद के इस चुनाव में भाजपा की जीत के साथ ही संगठनात्मक समन्वय और चुनावी प्रबंधन की भूमिका भी सामने आई है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
