भारती एयरटेल ने अपनी नई ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा लॉन्च कर दी है। 5जी स्लाइसिंग तकनीक पर आधारित इस सेवा के जरिए पोस्टपेड उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर, तेज और बेहतर नेटवर्क अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का दावा है कि नई सेवा विशेष रूप से उन व्यस्त उपभोक्ताओं के लिए तैयार की गई है, जो काम, मनोरंजन और ऑनलाइन सहयोग के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी पर निर्भर रहते हैं।

कंपनी के अनुसार, ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा में 5जी स्लाइसिंग तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे नेटवर्क ट्रैफिक के दौरान भी उपभोक्ताओं को लगातार बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यह तकनीक भीड़भाड़ और उच्च नेटवर्क उपयोग वाले क्षेत्रों में भी नेटवर्क की गुणवत्ता बनाए रखने में सक्षम होगी।

इस सेवा के लॉन्च पर शाश्वत शर्मा ने कहा कि ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ 5जी स्लाइसिंग तकनीक से संचालित कंपनी का नया समाधान है। यह उपभोक्ताओं को तेज, स्थिर और भरोसेमंद कनेक्टिविटी प्रदान करता है, चाहे वे ट्रैफिक में क्लाइंट कॉल अटेंड कर रहे हों, किसी भीड़भाड़ वाले कॉन्सर्ट में स्ट्रीमिंग कर रहे हों या व्यस्त बाजार में कैब बुक कर रहे हों।

उन्होंने कहा कि इस सेवा के लिए एयरटेल ने अपने 5जी नेटवर्क को नेटवर्क स्लाइसिंग तकनीक की उन्नत क्षमताओं से सशक्त बनाया है। कंपनी का मानना है कि नई सेवा डिजिटल उपयोग के बढ़ते दबाव के बीच उपभोक्ताओं को निर्बाध नेटवर्क अनुभव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story