कोटा में ऑल इण्डिया रेलवेमेन पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक मंगलवार सुबह 10 बजे कार्यालय के बोर्ड रूम में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, नए पदाधिकारियों के चयन, पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

एआईआरपीडब्ल्यूएफ के प्रेस सचिव राजेश गौतम ने बताया कि वर्ष 2026-27 के सदस्यता लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए राकेश शर्मा और जे. एस. बत्रा को फेडरेशन की सदस्यता प्रदान की गई। अध्यक्ष जी. पी. सिंह ने दोनों नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बैठक के एजेंडा के अनुसार सचिव डी. के. अरोड़ा ने फेडरेशन के कोषाध्यक्ष पद के लिए आर. एस. बख्शी के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया और आर. एस. बख्शी को फेडरेशन का नया कोषाध्यक्ष चुना गया।

बरसात के मौसम में जहरीले जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्नेक एवं डॉग बाइट से बचाव और उपचार विषय पर एक सेमिनार भी आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ मोहन सिंह ने उपस्थित सदस्यों को आवश्यक जानकारी प्रदान की।

बैठक में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संजय नगर मुक्ति धाम में फेडरेशन की ओर से किए गए सघन वृक्षारोपण और वाटर कूलर के लोकार्पण जैसे कार्यों की सराहना करते हुए संबंधित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिवार सहित एक आउटडोर पिकनिक का आयोजन किया जाएगा।

बैठक के मुख्य अतिथि एवं एआईआरएफ के कार्यकारिणी सदस्य इरशाद खान ने अपने संबोधन में कहा कि शीघ्र ही मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से एक मेडिकल कैंप आयोजित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने पास सुविधा तथा बोर्ड स्तर के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित जानकारी भी सदस्यों के साथ साझा की।

सचिव डी. के. अरोड़ा और एम. एस. बग्गा ने 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर रेल मंडल की मुख्य चिकित्साधिकारी सूपर्णा सेन रॉय तथा डॉक्टर सुषमा भटनागर से पेंशनर्स के उपचार संबंधी हुई चर्चा की जानकारी भी बैठक में साझा की।

बैठक में एग्जीक्यूटिव सदस्य हरीश खाण्डेकर, पी. के. भाटिया, आर. पी. मोर्य, जे. के. पाथरे, एम. एस. बग्गा, राजेश गौतम, पूनम रत्नानी, फिलिस रॉबर्ट, डी. एन. शर्मा, पी. के. चावला, रमेशचन्द, राजेश कपूर, राकेश श्रृंगी, दिनेश श्रृंगी और दिनेश श्रीवास्तव ने भी अपने संस्थागत विचार रखते हुए विभिन्न ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।

बैठक का संचालन डी. के. अरोड़ा ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष आर. एन. सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ थैंक्स दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story