अग्रवाल वैष्णव मोमीयान पंचायत के तत्वावधान में रविवार को कोटा के तलवंडी स्थित अग्रसेन सभागार में एक दिवसीय अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज के प्रबुद्धजनों ने विवाह समारोहों में बढ़ती फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने और सादगीपूर्ण विवाह पद्धति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजक संजय गोयल, परमानन्द गर्ग एवं महेश मित्तल ने बताया कि सम्मेलन में स्थानीय और बाहर से आए 57 युवक-युवतियों तथा उनके परिजनों ने मंच से अपना परिचय दिया।

परिचय के दौरान युवक-युवतियों ने अपनी पसंद-नापसंद, व्यवसाय, नौकरी और परिवार को साथ लेकर चलने जैसी अपेक्षाएं साझा कीं। उन्होंने अपने लिए सुयोग्य जीवनसाथी की इच्छा भी व्यक्त की। सम्मेलन में 325 युवक-युवतियों की इलेक्ट्रॉनिक बायोडाटा फाइल भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई।

संस्था के अध्यक्ष चेतन मित्तल एवं सचिव महेंद्र मित्तल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ट्रस्टी कैलाश चंद गुप्ता, बालकीशन मित्तल, पूर्व ट्रस्टी ओम प्रकाश मित्तल एवं सोहनलाल गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजनों की नितांत आवश्यकता है, ताकि युवाओं को सही मंच और सही विकल्प मिल सकें।

संरक्षिका सावित्री गुप्ता ने युवाओं में करियर के कारण बढ़ती उम्र और समाज में बढ़ रहे तलाक के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इन परिस्थितियों के बीच युवक-युवती परिचय जैसे आयोजनों की आवश्यकता को रेखांकित किया।

महिला मंडल अध्यक्ष शिखा मित्तल एवं महामंत्री सुनीता गोयल ने महिला पदाधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं। मंच का सफल संचालन महेश मित्तल एवं परमानंद गर्ग ने किया।

कार्यक्रम में दिनेश गर्ग, सुरेंद्र गोयल, रविंद्र गुप्ता, शिव प्रसाद गोयल, राधेश्याम गर्ग, गीर्राज मित्तल, आशु गुप्ता, दीनदयाल अग्रवाल, नरेंद्र मित्तल, रमेश अग्रवाल, सुनीता गर्ग, मधु मित्तल, मीना मित्तल (मठ वाले), माया अग्रवाल, सुनीता गोयल (कोयले वाली), प्रमिला गर्ग एवं मीना मित्तल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। सम्मेलन ने युवाओं को वैवाहिक संबंधों के लिए परिचय का मंच उपलब्ध कराने के साथ सादगीपूर्ण विवाह और फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story