कोटा, 26 अगस्त। अग्र आरोही अग्रवाल महिला मंच की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित शादी के स्वैग समारोह में पारंपरिक भारतीय विवाह की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने हल्दी, मेहंदी, संगीत से लेकर कंगन डोरे तक विवाह की विभिन्न रस्मों को छोटे और मनोरंजक रूप में निभाया।

मंच की अध्यक्ष पूजा मित्तल एवं सचिव निकि अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाएं पूरी तरह शादी के रंग में रंगी नजर आईं। पारंपरिक परिधानों और साज-श्रृंगार के साथ पहुंचीं महिलाओं ने हल्दी, मेहंदी और संगीत सहित शादी की विभिन्न रस्मों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संरक्षिका शिखा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर शादी की पारंपरिक रस्मों और खुशियों को नए अंदाज में मनाना था। कार्यक्रम के दौरान हंसी-मजाक, संगीत और उत्साह का माहौल बना रहा।

कोषाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स अनूप्रिया बंसल, कीर्ति गोयल, सोनिया मित्तल, श्वेता गोयल एवं नुपुर गुप्ता ने आयोजन की तैयारियों को बखूबी संभाला। शादी की छोटी-छोटी रस्मों में दिए जाने वाले पताशों की व्यवस्था से लेकर कंगन डोरे की रस्म तक सभी तैयारियां विशेष रूप से की गईं, जिससे कार्यक्रम में वास्तविक शादी जैसा माहौल नजर आया।

कार्यक्रम में पूनम गोयल जी, शालू अग्रवाल एवं अल्का अग्रवाल के साथ ज्योति अग्रवाल, नीता मित्तल, खुशबू गुप्ता, गरिमा अग्रवाल, संगीता मित्तल, अमित जैन, श्रद्धा अग्रवाल, निकिता अग्रवाल सहित ५० महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने पारंपरिक रस्मों, संगीत और आपसी मेल-मिलाप का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story