कोटा, 2 दिसंबर। अग्रसेन विकास परिषद द्वारा आयोजित अग्रवाल समाज का दो दिवसीय युवा-युवती परिचय सम्मेलन 20 और 21 दिसंबर को झालावाड़ में होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से परिषद के पदाधिकारी हाड़ौती क्षेत्र के विभिन्न शहरों और गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री मनोज गर्ग और उपाध्यक्ष यसवंत सिंघल ने बताया कि टीम का उद्देश्य समाज के अविवाहित युवक और युवतियों के लिए रिश्तों का मार्गदर्शन सुनिश्चित करना और सम्मेलन में अधिक से अधिक प्रविष्टियाँ जुटाना है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेंद्र गर्ग और महेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोटा दौरे से पहले टीम ने अकलेरा, असनावर, खानपुर और बारां जिले के बपावर कला, मोई कला, सांगोद जैसे प्रमुख स्थानों में जनसंपर्क किया।

कोटा में टीम ने संरक्षक भुवनेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष झालावाड़ दीपक गुप्ता, सदस्य नारायण अग्रवाल और निर्मल अग्रवाल सहित राष्ट्रीय प्रवक्ता पी. पी. गुप्ता, महिला संयोजिका अध्यक्ष मंजू मित्तल, महामंत्री सुनीता गोयल, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा सिंघल, उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजकुमार गर्ग, जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष ईशा सिंघल, महामंत्री वर्षा गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री रीना गुप्ता और राखी बंसल से भेंट की।

सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन के माध्यम से समाज के युवा और युवतियों को सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिभागियों से अधिक से अधिक प्रविष्टियाँ भेजने का अनुरोध किया और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

यह सम्मेलन न केवल समाज के युवाओं और युवतियों को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि परिवारों और समाज के बीच संबंधों को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अग्रवाल समाज की इस पहल को हाड़ौती क्षेत्र में ऐतिहासिक और सामाजिक दृष्टि से एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story