कोटा, 8 नवंबर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को दशहरा मैदान में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का आयोजन विभिन्न अग्रवाल संस्थाओं के सहयोग से किया गया और इसमें समाज के उत्थान, एकता और सामाजिक कुरीतियों के त्याग का संदेश मंच से दिया गया।

संस्था के चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंघल और महामंत्री रमेश गोयल ने बताया कि इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों को “जूठन नहीं छोड़ने” और स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही भामाशाहों एवं समाजसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज जिंदल ने बताया कि हाड़ौती संभाग के सभी जिलों से अग्रबंधु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में भगवान गिरिराज धरण की भव्य झांकी सजाई गई और 56 छप्पन भोग अर्पित किए गए। भोजन व्यवस्था का कार्य 151 महिलाओं की टीम द्वारा संचालित किया गया, जो सभी महिलाओं ने एक जैसी साड़ी पहनकर इसे एकता और अनुशासन का प्रतीक बनाया। करीब 100 कारीगरों की टीम ने लगभग 5 क्विंटल सब्जी, 20 क्विंटल आटा, 50 टीन देशी घी, 80 पीपे तेल और 15 क्विंटल शक्कर का उपयोग करते हुए प्रसादी तैयार की।

इस अवसर पर 50 वर्ष पूर्ण कर चुके 21 दंपतियों को स्वर्ण जयंती सम्मान से सम्मानित किया गया। दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में मेहंदी, हल्दी की रस्म और महिला संगीत का आयोजन भी किया गया, जिससे पारंपरिक रंगत में चार चाँद लग गए।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, भाजपा नेता जगदीश जिंदल, संदीप अग्रवाल चांदीवाला और डॉ. आरके राजवंशी ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव समाज में एकता, सेवा और संस्कारों की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के विभिन्न गणमान्य सदस्य और युवा अग्रबंधु उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी बन गया है। इस आयोजन ने अग्रवाल समाज के गौरव और संस्कृति को उजागर करते हुए सभी उपस्थित लोगों को एकजुट होने और समाजसेवा की प्रेरणा दी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story