कोटा: अग्रवाल प्रीमियर लीग में अग्रवीर सिंघम बना विजेता
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अग्रवीर सिंघम ने धुरंधर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

कोटा के जेके पवेलियन ग्राउंड पर आयोजित अग्रवाल प्रीमियर लीग के समापन समारोह में विजेता टीम अग्रवीर सिंघम को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथि और संगठन के पदाधिकारी।
कोटा, 2 फरवरी। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला कोटा की ओर से सोमवार को जेके पवेलियन क्रिकेट ग्राउंड नयापुरा पर अग्रवाल प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। जिसमें विवेक राजवंशी, राजेंद्र जैन (उपाध्यक्ष कोटा जिला क्रिकेट एसोसिएशन) एवं हुकुम मंगल (प्रदेश अध्यक्ष सेवारत वैश्य सेवा संस्था) अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
लीग का विधिवत शुभारंभ
जिला अध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि "मुख्य अतिथियों द्वारा दो टीमों के मध्य टॉस कराकर मैच का शुभारंभ कराया गया। इससे पहले मुख्य अतिथियों द्वारा अग्रवाल समाज की सभी चारों टीमों से मुलाकात कर एवं सभी टीमों को उनके शर्ट के अनुसार कैप लगाकर सम्मानित किया गया।"
प्रथम मुकाबला: अग्रवीर योद्धा बनाम अग्रवीर धुरंधर
महेंद्र गर्ग (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के अनुसार आज का प्रथम मुकाबला अग्रवाल योद्धा (कप्तान पलास अग्रवाल) एवं अग्रवीर धुरंधर (कप्तान विवेक गोयल) के मध्य रहा:
- अग्रवीर धुरंधर ने टॉस जीत कर फील्डिंग का चुनाव किया।
- अग्रवीर योद्धा ने 16 ओवर में 148 रन बनाकर 149 रन का लक्ष्य दिया। इसमें आयुष तोडी ने अधिकतम 89 रन बनाए। धुरंधर की ओर से हर्षित ने 2 विकेट लिए, जबकि अन्य ने एक-एक विकेट लिया।
- लक्ष्य का पीछा करते हुए अग्रवीर धुरंधर ने 13.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बना लिए। इसमें निखिल और विवेक ने 36-36 रन का योगदान दिया।
- योद्धा की ओर से कप्तान पलास ने दो विकेट लिए। इस प्रकार अग्रवीर धुरंधर ने पांच विकेट से मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
द्वितीय मुकाबला: अग्रवीर सिंघम बनाम अग्रवीर दबंग
कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि दूसरा मैच अग्रवीर दबंग एवं अग्रवीर सिंघम के मध्य आरंभ हुआ:
- प्रथम बैटिंग करते हुए अग्रवीर सिंघम ने 16 ओवर में 196 रनों का टारगेट दिया।
- राहुल पोद्दार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 104 रन बनाए। कप्तान संजय गुप्ता एवं सुनील ने 25-25 रनों का योगदान दिया। प्रतीक गुप्ता ने 2 विकेट लिए।
- जवाब में अग्रवीर दबंग 173 रन (5 विकेट) ही बना पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा। इसमें शुभम मित्तल का 39 रनों का योगदान रहा।
अतिथियों द्वारा स्वागत एवं परिचय
महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि फाइनल मुकाबला आरंभ होने से पूर्व संभागीय आयुक्त श्री अनिल जी अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। युवा अध्यक्ष मुकेश जैन के अनुसार अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला कोटा द्वारा संभागीय आयुक्त का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख थे:
राजेश मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, महेंद्र गर्ग, राजेश अग्रवाल, मुकेश जैन, गायत्री मित्तल, रीना मित्तल, शशि गोयल, अंजली गुप्ता, बजरंग लाल अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, जितेन्द्र गोयल, नेमीचंद अग्रवाल, रवि अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, राधेश्याम मंगल, विजय मित्तल, हनुमान बंसल, नारायण अग्रवाल, विष्णु बंसल, राकेश बंसल, ओमप्रकाश गर्ग, मुकेश जैन (अध्यक्ष स्टेशन), महावीर जी एवं श्रवण बंसल सहित समस्त समाज बंधु।
रोमांचक फाइनल मुकाबला
महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के अनुसार फाइनल मैच में धुरंधर ने टॉस जीत कर फील्डिंग चुनी:
- सिंघम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन टीम ने 182 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें नमन ने 70 रन एवं जतिन ने 53 रन का मुख्य योगदान दिया।
- इसके जवाब में धुरंधर 16 ओवर में 178 रन ही बना पाए। आखिरी बॉल पर चार रन की आवश्यकता थी, लेकिन फील्डर के प्रयास के कारण चार रन नहीं मिल पाए और जीत अग्रवीर सिंघम की रही।
महिला एवं युवा विंग की प्रतियोगिताएं
महिला अध्यक्षा गायत्री मित्तल एवं महामंत्री रीना ने बताया कि महिला संगठन द्वारा म्यूजिकल चेयर, रबर रिंग एवं अग्रवाल गोत्र की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेताओं की सूची निम्न है:
- रबर रिंग: विजेता - श्रीलेखा एवं संगीता बगड़िया।
- म्यूजिकल चेयर: प्रथम - मधु गुप्ता, उपविजेता - अमिता अग्रवाल।
- अग्रवाल गोत्र प्रतियोगिता: प्रथम - हर्षा जैन, द्वितीय - शिल्पी गर्ग।
उपस्थित महिलाएं: अंजली गुप्ता, शशि गोयल, चंद्रकला मित्तल, ऋचा गोयल, नेहा चमुनिया, राजेश्वरी गुप्ता, पदमा मित्तल, रीना गुप्ता, अमिता अग्रवाल, राजश्री अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, इंद्रा गुप्ता, शांति अग्रवाल, मधु गुप्ता, श्रीलेखा, संगीता, हर्षा, शिल्पी गर्ग आदि।
युवा अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर रणछोड़ अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, हुकम मंगल, राजेंद्र गोयल (अध्यक्ष जवाहर नगर), कमल अग्रवाल, चेतन मित्तल (अध्यक्ष मोनिया पंचायत), मुकेश जैन (अध्यक्ष स्टेशन), महावीर जैन (महामंत्री खेड़ली फाटक), पीएल गोयल (महामंत्री दादाबाड़ी), राजेंद्र अग्रवाल (महामंत्री रेलवे सोसायटी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह
जिला अध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि संदीप अग्रवाल चांदी वाले, महेंद्र गर्ग, मोहन लाल अग्रवाल, संजय गोयल, सुरज्ञान गुप्ता, प्रमोद मित्तल, मुकेश जैन एवं महावीर जैन थे।
- प्रथम मैच 'मैन ऑफ दी मैच': हर्षित अग्रवाल
- द्वितीय मैच के खिलाड़ी: राहुल पोद्दार
- फाइनल 'मैन ऑफ दी मैच': नमन अग्रवाल
- बेस्ट बॉलर: हर्षित अग्रवाल
- 'मैन ऑफ द सीरीज': राहुल पोद्दार
मित्तल ने बताया कि मैच में उपविजेता टीम अग्रवीर धुरंधर के कप्तान विवेक गोयल एवं खिलाड़ियों को उपविजेता ट्रॉफी तथा विजेता टीम अग्रवीर सिंघम के कप्तान संजय गुप्ता एवं खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
