कोटा, 31 जनवरी। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला कोटा द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता जेके पेवेलियन पर 1 फरवरी रविवार को आयोजित होगी।

प्रतियोगिता का विवरण और समय

जिला अध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि "अग्रवाल समाज के होनहारों के लिए अग्रवाल प्रीमियर लीग APL-7 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।"

  • शुभारंभ: एक फरवरी को प्रातः 8 बजे।
  • महिलाओं की प्रतियोगिता: दोपहर 2.30 बजे जे के पेवेलियन, नयापुरा में।
अतिथि एवं समापन समारोह

मित्तल ने बताया कि उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि निम्नलिखित होंगे:

  • अनिल सिंघल, एडीएम सिटी
  • विवेक राजवंशी, नेता प्रतिपक्ष एवं मेला अध्यक्ष
  • राजेंद्र जैन, उपाध्यक्ष कोटा डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसियन

प्रतियोगिता के समापन पर सायं 4 बजे पारितोषिक वितरण किया जाएगा।

टी-शर्ट विमोचन एवं उपस्थित सदस्य

इस एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए टी-शर्ट दी जा रही है, जिसका विमोचन आज शिक्षा विद हरिकृष्ण बिरला चेयरमेन जिला कोटा सहकारी उपभोक्ता समिति लिमिटेड कोटा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य सदस्य और खिलाड़ी:

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु बंसल, अंकित अग्रवाल, राकेश बंसल, हनुमान बंसल, नितिन अग्रवाल।
  • खिलाड़ियों में: डॉ.संजय गुप्ता, डॉ. शशांक गुप्ता, मनीष गोयल, अमित गर्ग, विवेक गोयल, डॉ. अभिषेक, अक्षत अग्रवाल, पलाश सिंघल आदि उपस्थित रहे।
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story