बिजनेस मीट में गूंजा व्यापारिक सफलता का मंत्र, सदस्यों ने साझा किए अनुभव
कोटा में अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की बिजनेस मीट में व्यापारिक चुनौतियों, रणनीति, टीम वर्क और नए अवसरों पर सदस्यों ने अनुभव साझा किए।

तस्वीर में एक बड़े हॉल में खड़े हुए क्लब के सदस्य दिख रहे हैं।
अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की ओर से रविवार को निजी होटल में बिजनेस मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने व्यापार एवं व्यवसाय से जुड़े अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा किए।
संस्था के अध्यक्ष आशु गुप्ता एवं सचिव दीपांशु अग्रवाल ने बताया कि बिजनेस मीट के दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे किस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और व्यापार को आगे बढ़ाने के दौरान किन-किन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
कार्यक्रम चेयरमेन मयंक मित्तल ने बताया कि मोटिवेशनल एवं बिजनेस स्पीकर नीरज अग्रवाल ने सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने व्यापार में आने वाली विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि व्यापार में समस्याएं आना स्वाभाविक है, लेकिन सही रणनीति, सकारात्मक सोच, निरंतर प्रयास और समय के उचित प्रबंधन से इनका समाधान किया जा सकता है।
नीरज अग्रवाल ने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए ग्राहकों की जरूरतों को समझने, टीम वर्क को बढ़ावा देने, नए विचारों को अपनाने और बदलते बाजार के अनुसार स्वयं को अपडेट रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापार में सफलता के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि सही दिशा में मेहनत और सीखने की निरंतर प्रक्रिया भी जरूरी है।
कार्यक्रम निदेशक धर्मेंद्र अग्रवाल एवं सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि बिजनेस मीट के दौरान सदस्यों को आपसी संवाद और नेटवर्किंग का अवसर भी मिला। सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यापार को समझते हुए भविष्य में आपसी सहयोग और व्यापारिक संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवाओं एवं व्यापारियों को एक मंच पर लाकर एक-दूसरे से सीखना, नए व्यापारिक अवसर तलाशना और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। इस तरह बिजनेस मीट व्यापारिक अनुभवों के आदान-प्रदान और आपसी संपर्क बढ़ाने के मंच के रूप में आयोजित की गई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
