अग्र-आरोही अग्रवाल महिला मंच ने कराया म्यूजिशियन एवं मेंटलिस्ट शो, नई कार्यकारिणी की घोषणा
कोटा में अग्र-आरोही अग्रवाल महिला मंच ने विशेष म्यूजिशियन एवं मेंटलिस्ट शो आयोजित किया। मुंबई के विनय कापरी ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ वर्ष 2025-26 का समापन हुआ।

तस्वीर में कोटा के एक कार्यक्रम में मंच की महिलाएं और केंद्र में काले कपड़ों में खड़े म्यूजिशियन एवं मेंटलिस्ट विनय कापरी नजर आ रहे हैं।
कोटा, 28 सितंबर। अग्र-आरोही अग्रवाल महिला मंच की ओर से सदस्यों के मनोरंजन के लिए विशेष म्यूजिशियन एवं मेंटलिस्ट शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से प्रसिद्ध म्यूजिशियन एवं मेंटलिस्ट विनय कापरी को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने मेंटलिज्म की प्रस्तुतियों से उपस्थित सदस्यों का मनोरंजन किया।
मंच की अध्यक्ष पूजा मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में विनय कापरी ने अपनी मेंटलिज्म प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में लगभग 50 कपल्स अपने स्पाउस के साथ उपस्थित रहे और सभी ने शो का आनंद लिया।
सचिव निक्की अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सारिका गुप्ता ने बताया कि यह वर्ष 2025-26 का मंच का अंतिम कार्यक्रम था। आयोजन के दौरान सदस्यों की सहभागिता के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संरक्षिका शिखा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें ज्योति अग्रवाल को अध्यक्ष, सरिता बंसल को सचिव और मनीषा मोदी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में पास्ट प्रेसिडेंट्स अलका अग्रवाल, शालू अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स परिधि गोयल, श्रद्धा अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता एवं हिमांशी मित्तल ने डिजाइन एवं आयोजित किया। संगीत, मनोरंजन और मस्ती से भरपूर आयोजन के साथ मंच के वर्ष 2025-26 के कार्यक्रमों का समापन हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
