कोटा में पहली बार एडवांस्ड रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सिस्टम लॉन्च
कोटा हार्ट एवं श्री जी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक रोबोटिक सिस्टम से घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण व स्पोर्ट्स इंजरी की सर्जरी अब और अधिक सटीक होगी।

कोटा हार्ट एवं श्री जी हॉस्पिटल में डॉ. दुर्गाशंकर ढिल्लन और डॉ. राकेश जिंदल ने एडवांस्ड रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सिस्टम की शुरुआत की, जिससे स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
- कोटा, 1 फ़रवरी को कोटा हार्ट एवं श्री जी हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक एडवांस्ड रोबोटिक सिस्टम को लॉन्च किया गया।
तकनीकी विशेषता और लाभ
डॉ. दुर्गाशंकर ढिल्लन (सीनियर जोड़ प्रत्यारोपण एवं रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सर्जन) ने बताया कि:
"यह रोबोटिक सिस्टम Fully Automatic Arm के साथ दुनिया के सबसे एडवांस्ड रोबोट में से एक है। इससे सर्जरी जैसे जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पोर्ट्स इंजरी का ऑपरेशन बहुत ही सटीकता के साथ किये जाते हैं। यह कोटा एवं आसपास के क्षेत्रों में पहला रोबोटिक सिस्टम है।"
मेडिकल टूरिज्म और स्थानीय सुविधा
अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश जिंदल के अनुसार:
"एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी के आने के बाद अब कोटा एवं आसपास के लोगों को दिल्ली या मुम्बई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आने वाले समय में कोटा मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेगा।"
सफलता के आँकड़े
- अभी तक रोबोटिक से 8-10 ऑपरेशन किये जा चुके हैं जो बिल्कुल सफल रहे हैं।
- अब रेगुलर बेसिस पर भी सर्जरी की जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
