सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल के तहत आध्या सेवार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रथम सनाढ्य आदिगौड़ सामूहिक निःशुल्क कन्या विवाह महोत्सव का शुभारंभ 30 अप्रैल को हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में सभी वैवाहिक रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न की जा रही हैं, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का भाव व्याप्त है।

संस्था के मुख्य संयोजक लोकेश शर्मा के अनुसार गुरुवार को आयोजित हल्दी-मेहंदी एवं संगीत कार्यक्रम ने आयोजन को जीवंतता प्रदान की। दुल्हनों के हाथों में सजी मेहंदी की गहरी रंगत और उसमें रचा उनके जीवनसाथी का नाम, उनके चेहरे की मुस्कान को और अधिक आकर्षक बना रहा था। कोषाध्यक्ष प्रियांशु शर्मा ने बताया कि परिजनों और सखियों ने पारंपरिक गीतों पर झूमकर माहौल को उल्लासमय बना दिया। ढोलक की थाप पर गूंजते मंगल गीतों के बीच दुल्हनें और उनके परिजन भावनात्मक और आनंदमय क्षणों में डूबे नजर आए।

संगीत संध्या के दौरान रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवक-युवतियों ने नृत्य प्रस्तुत कर आयोजन में विशेष आकर्षण जोड़ा। अध्यक्ष शालू शर्मा ने जानकारी दी कि इस आयोजन में कुल 8 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 1 मई को प्रातः 8 बजे निकासी, 10 बजे तोरण, 11 बजे आशीर्वाद समारोह, दोपहर 1 बजे पाणिग्रहण संस्कार तथा 3 बजे विदाई समारोह आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर ओमप्रकाश टंकारिया, रामस्वरूप शर्मा, प्रेम शास्त्री, मनीष तिवारी, भीष्म कुमार शर्मा, गजेन्द्र जोशी, प्रमोद शर्मा, महावीर पंचोली, विजय भारद्वाज, रघुवर दयाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, प्रियांशु शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और परंपरागत मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story