कोटा। भारतीय संस्कृति की बहुरंगी विरासत, विविध परंपराओं और सामाजिक सौहार्द का अनुपम दृश्य उस समय सजीव हो उठा, जब विशवेरा सखी ग्रुप, कोटा द्वारा ‘सतरंगी भारत’ थीम पर एक भव्य, रंगारंग और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन ने भारत की विविधता को एक मंच पर समेटते हुए ‘अनेकता में एकता’ की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जहां देश के विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति, परंपरागत वेशभूषाएं और कलात्मक प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

कार्यक्रम के दौरान भारत के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक झलकियों ने यह संदेश दिया कि विविध भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों के बावजूद भारत एक सूत्र में बंधा हुआ राष्ट्र है। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक नृत्यों और रचनात्मक प्रस्तुतियों ने आयोजन स्थल को उत्सवमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

ग्रुप की अध्यक्षा कविता दुगेरिया ने कार्यक्रम की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘सतरंगी भारत’ का उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को एक मंच पर प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि भारत रंगों का देश है और हर रंग अपने भीतर एक अलग कहानी और परंपरा समेटे हुए है। सदस्यों द्वारा विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में दी गई प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कामिनी जैन एवं सचिव शशि पाटनी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कोषाध्यक्ष सुधा जैन ने जानकारी दी कि मंच संचालन सिद्धेश्वरी द्वारा ऊर्जावान और प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिससे कार्यक्रम की गति और रोचकता बनी रही। वहीं, अनीता पाटौदी और प्रीति जैन द्वारा ‘सतरंगी भारत’ थीम पर आधारित मनोरंजक प्रस्तुतियों और खेलों ने पूरे माहौल को उत्साह और आनंद से भर दिया।

उत्सव के अंतिम चरण में कार्यक्रम को आगामी नव वर्ष 2026 के स्वागत के रूप में प्री-न्यू ईयर सेलिब्रेशन के तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से एकता, उत्सव और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

इस भव्य आयोजन में ग्रुप की लगभग 60 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई, जिनमें प्रिया, ऋतु, अनीता, आकांक्षा, रंजना, स्वाती, विभा, नम्रता, कुसुम, प्रियंका, चयन, आशा, ज्योति, प्रतिभा, माधुरी और मीनाक्षी की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम के सफल समापन पर अध्यक्ष एवं सहसचिव आकांक्षा ने सभी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नासिया जी दादावाड़ी के अध्यक्ष जम्बू जैन ‘सर्राफ’ ने भी विशवेरा सखी ग्रुप की सभी सदस्याओं को इस भव्य आयोजन की सफलता और आगामी नववर्ष के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विशवेरा सखी ग्रुप का यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक विविधता की सुंदर अभिव्यक्ति बना, बल्कि सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति के गौरव को सुदृढ़ करने वाला एक स्मरणीय अध्याय भी सिद्ध हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story